Google search engine

Ads Area

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। हालांकि, एक वक्त ऐसा लगा था कि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा, लेकिन 20वें ओवर में इशांत शर्मा की अच्छी की हुई गेंदबाजी ने ऐसा होने से रोक दिया

 कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। हालांकि, एक वक्त ऐसा लगा था कि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा, लेकिन 20वें ओवर में इशांत शर्मा की अच्छी की हुई गेंदबाजी ने ऐसा होने से रोक दिया।

KKR vs DC


आईपीएल 2024 के 16वें मैच में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रनों का अंबार लगा देगी। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुनील नरेन, 18 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी और आखिर में आंद्रे रसेल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, दिल्ली के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। इन तीनों ने और रिंकू सिंह ने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की और स्टेडियम में मौजूद फैंस का जमकर मनोरंजन किया। कोलकाता ने साथ ही आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया।


 हालांकि, एक वक्त ऐसा लगा था कि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा, लेकिन 20वें ओवर में इशांत शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने ऐसा होने से रोक दिया। आइए जानते हैं इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने.



आईपीएल में केकेआर के लिए उच्चतम पावरप्ले स्कोर

105/0: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2017

88/1: बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विजाग, 2024

85/0: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2024

76/1: बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, 2017

73/0: बनाम गुजरात लायंस, राजकोट, 2017



सुनील नरेन ने खेली शानदार पारी

सुनील नरेन ने 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन की तूफानी पारी खेली। यह नरेन द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले उन्होंने एक पारी में छह छक्के ही लगाए थे। 85 रन आईपीएल में और टी20 क्रिकेट में नरेन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 75 रन की थी। 


कोलकाता ने इस मैच में 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 135 रन बनाए। यह आईपीएल में शुरुआती 10 ओवर में बनाए गए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी सीजन 27 मार्च को मुंबई के खिलाफ 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 148 रन बनाए थे। वहीं, इसी मैच में मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 141 रन बनाए थे, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।


पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

कोलकाता ने शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए थे। यह इस सीजन अब तक का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह कोलकाता के लिए पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2017 में इस टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 105 रन बनाए थे। यह दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी रहा।


आईपीएल में पहले 10 ओवर के बाद सर्वोच्च स्कोर

148/2 - SRH vs MI, हैदराबाद, 2024

141/2 - MI vs SRH, हैदराबाद, 2024

135/1 - KKR vs DC, विशाखापत्तनम, 2024

131/3 - MI vs SRH, अबू धाबी, 2021

131/3 - PBKS vs SRH, हैदराबाद, 2014

130/0 - डेक्कन चार्जर्स vs MI, मुंबई, 2008



आईपीएल में कोलकाता के लिए पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर

158* - ब्रैंडन मैकुलम vs बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008

64 - मनीष पांडे vs मुंबई, अबू धाबी, 2014

58*- ओवैस शाह vs डेक्कन, मुंबई डीवाईपी, 2010

54 - जे कैलिस vs चेन्नई, चेन्नई, 2011

54 - फिल साल्ट vs हैदराबाद, कोलकाता, 2024

54 - ए रघुवंशी vs दिल्ली, विजाग, 2024 




कोलकाता ने 15.2 ओवर में 200 रन पूरे किए

कोलकाता की टीम ने 16वें ओवर (15.2 ओवर) की दूसरी गेंद पर 200 रन पूरे कर लिए। यह किसी टीम द्वारा तीसरा सबसे तेज 200 रन है। इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शीर्ष पर है। उसने 2016 में पंजाब के खिलाफ 14.3 ओवर में ही 200 रन पूरे कर लिए थे। वहीं, इसी सीजन हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 14.4 ओवर में 200 रन पूरे किए थे। इसके बाद कोलकाता का नंबर आता है।



आईपीएल में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 200 रन (ओवरों में)

14.3 - बेंगलुरु बनाम पंजाब, 2016

14.4 - हैदराबाद बनाम मुंबई, 2024

15.2 - कोलकाता बनाम दिल्ली, 2024




कोलकाता ने छक्कों की बरसात की

कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी में 18 छक्के जड़े। यह किसी टीम के खिलाफ एक पारी में उनके द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2018 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में 17 छक्के लगाए थे। वहीं, 2019 में पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डेंस में भी 17 छक्के लगाए थे। कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए। यह आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी सीजन बना था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (27 मार्च) 277 रन बनाए थे। वहीं, ओवरऑल टी20 का यह आठवां सबसे बड़ा टोटल है। 272 रन कोलकाता का आईपीएल में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area