Google search engine

Ads Area

मगध विश्विद्यालय में एकदिवसीय गैर राजनीतिक धरना प्रदर्शन जल्द ही फिर से किया जाएगा

 निम्नलिखित मांगों को लेकर मगध विश्विद्यालय में एकदिवसीय गैर राजनीतिक धरना प्रदर्शन जल्द ही फिर से किया जाएगा, आप सभी छात्र/छात्राओं से निवेदन है की आप सभी इसमें सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का कार्य करेंगे।


1. मगध विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में नामांकन, एग्जामिनेशन और पंजीयन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन किया जाए।


2. स्नातक एवं स्नाकोत्तर के सभी पेंडिंग रिजल्ट अभिलंब ठीक कर प्रकाशित की जाए।


3. पीजी नए सत्र में मगध विश्वविद्यालय के जिला नवादा, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद के कम से कम दो सरकारी कॉलेजो में पढ़ाई शुरू किया जाए।


4. छात्रों को मूल प्रमाण पत्र देने का एक निश्चित समय सीमा का निर्धारण हो।


5. छात्रों का प्रकाशित परीक्षा परिणाम का अंक प्रमाण पत्र और TR कॉपी जल्द मुहैया कराया जाए।


6. सत्र को नियमित करने हेतु विशेष वर्ग संचालन का पहल किया जाए।


7. विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का उनका पहचान पत्र हो।


8. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाए।


9. विश्वविद्यालय के दोनों मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।


10. विश्वविद्यालय के सभी लंबित कोर्सों का एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया जाए।


11. विश्वविद्यालय स्थित कॉमन रूम को छात्रों के हित में जल्द मरम्मत करा के जिम सहित सुचारू रूप से शुरू किया जाए।


12. विश्वविद्यालय परिसर के सभी गार्डेन का सौंदर्यीकरण कराया जाए।


13. छात्रों के लिए Wifi की सुविधा पूर्व की भांति बहाल की जाए।


14. छात्रावासों में चल रहे मेंटेनेंस कार्य की जांच विवि कमिटी से कराते हुए छात्रहित में उचित निर्णय अतिशीघ्र लिया जाए।


15. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान छात्रवृत्ति योजना में सत्र 2018-21 के छात्रों के लिए पुनः फार्म ऑनलाइन की शुरुआत कराया जाए।


16. मगध विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के सभी सरकारी कॉलेजो में जल्द से जल्द छात्र संघ की चुनाव कराया जाए।

           

17. विश्वविद्यालय में पुस्तकालय की स्थिति चिंतनीय है। वर्तमान में पाठ्यक्रम के संबंध में ना पुस्तकें है और ना ही कोई जनरल उपलब्ध है। अन्य सुविधाओं की भी अनुपलब्धता है जैसे फोटो कापी, Internet इत्यादि।


18. स्नातकोत्तर विभागों की भी स्थिति अच्छी नहीं। आवश्यकता अनुसार वर्गों का अभाव है साथ ही साथ आवश्यक सुविधाओं की भी कमी है जैसे:- शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, शोचालयो की कमी, खेल सामग्री का नहीं होना, पुस्तकों का अभाव इत्यादि। साथ ही साथ Smart Board/Interactive Board की उपलब्धता सभी विभागों में सुनिश्चित हो।


19. प्रयोगशालाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। भवन और सरंचनाओं की स्थिति जर्जर तो है, साथ ही साथ सभी उपकरण भी पुराने एवं गैर कार्यात्मक हो गए हैं। कई विभागों में तो पाठ्यक्रमों के अनुसार आवश्यक उपकरणों की अनुपलब्धता है। इन सभी कारणों से प्रायोगिक कक्षाएं या तो लुप्त हैं या फिर अप्रासंगिक हो गयी हैं। इसे दुरुस्त किया जाए।


20. विश्वविद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के कारण छात्रों को मुख्यालय में आना होता है| परंतु विश्वविद्यालय परिसर में कहीं भी बाहर से आनेवाले छात्रों के लिए प्रतिक्षालय शौचालय, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सूचना केन्द्र इत्यादि नहीं है। इसे दुरुस्त किया जाए।


21. विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों में एडमिशन रजिस्ट्रेशन और एग्जामिनेशन फॉर्म का शुल्क सामान किया जाए।


22. विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी तरह का शुल्क सिर्फ ऑनलाइन लिया जाए। चालान संस्कृति अविलंब समाप्त किया जाए।


23. समय समय पर संगोष्ठी, व्याख्यान माला, सांस्कृतिक महोत्सव एवं खेल कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें।


24. वर्तमान में विश्वविद्यालय के पास कोई खेल परिसर नहीं है, खेल परिसर का निर्माण किया जाये।


25. योग प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था की जाए| साथ ही जिमनाजियम भवन सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ उपलब्ध कराने की कृपा करें।


26. दीक्षांत समारोह का आयोजन की जाये।


27. विश्विद्यालय का नामांकन, रिज़ल्ट तथा एडमिट कार्ड का वेबसाइट का संचालन सही तरीके से कराया जाए तथा वेबसाइट को अच्छे सर्वर पर होस्ट किया जाए ताकि ज्यादा ट्रैफिक बढ़ने पर वेबसाइट क्रैश नहीं करें।


28. विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सभी टावर लाइट को तत्काल ठीक कराया जाए।


29. विश्वविद्यालय परिसर में कम से कम 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए।


30. वर्तमान समय में मगध विश्वविद्यालय के दोनों मुख्य द्वार की स्थिति काफी जर्जर है इसे दुरुस्त एवं सौंदर्यकरण किया जाए।


31. मगध विश्वविद्यालय परिसर में आवारा पशुओं का प्रवेश पर रोक लगाया जाए।


32. PET 2021 परीक्षा का परीणाम अभिलंब प्रकशित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area