Ads Area

जिला पदाधिकारी तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप बिहार, ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन l

 जिला पदाधिकारी तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप बिहार, ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन l

बोधगया (BODHGAYA) 

मगध विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने स्थित  राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त राजस्व पदाधिकारियों के पहले बैच के प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप बिहार, जय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, गया  अभिषेक सिंह ने कहा कि बिहार में राजस्व के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में राजस्व पदाधिकारियों का अहम योगदान है। श्री विवेक कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव, निदेशक राजस्व, जिला पदाधिकारी सभी ने इस सर्वे प्रशिक्षण संस्थान का समय-समय पर पर्यवेक्षण कर इसे बहुउद्देशीय बनाया  है।

आशा है कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में यह सर्वे संस्थान अपने मकसद को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन में राजस्व पदाधिकारी की कमी महसूस की जा रही थी। समाहर्ता का मुख्य कार्य राजस्व संबंधी कार्य करना हैं। राजस्व संबंधी व्यवस्थाएं पूर्व से ही थी।  वेलफेयर स्टेट बनने से राजस्व का काम बढ़ता गया। आज एक राजस्व पदाधिकारी विकास कार्यों,भूमि गणना, भू-अर्जन कार्यों में महत्वपूर्ण  भूमिका अदा करते हैं। विधि व्यवस्था हेतु थाना निर्माण का कार्य हेतु भूमि अर्जन का दायित्व राजस्व कर्मियों पर है। इस प्रकार भूमि से संबंधित कार्यों  ओवरऑल आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

उद्योग/धंधे/व्यापार/ लगान/ म्यूटेशन इत्यादि कार्य हेतु यह विभाग कार्यरत रहता है। भूमिहीन व्यक्तियों  को पर्चा वितरण  करने में राजस्व पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार की छवि/ प्रशासन की छवि काफी हद तक राजस्व पदाधिकारी के कार्यों पर निर्भर करता है। छोटे-छोटे मुद्दें पर भूमि विवाद काफी संख्या में है, उसे आप लोग निष्पादित कर सकते हैं। सभी व्यवस्थाएं सरकार के पास है, लेकिन आप जैसे पदाधिकारी की कमी थी, अब यह पूरा होने जा रहा है। आप इसपर खरे उतरेंगे, ऐसी आशा है।

इस अवसर पर निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप बिहार, जय सिंह ने कहा कि पटना के ज्ञान भवन में  आपके साथ इंटरैक्शन हो चुकी है।  पिछले 2 से 3 वर्षों में सरकार/विभाग  डिजिटली कनेक्ट हो चुकी है।  हमारे विभाग के अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो गये है, शेष कार्यों  भी  डिजिटाइजेशन किया जाएगा। आप अपने आप को इसमें ढाल ले।

लोगों की आकांक्षाओं पर आपको खड़ा उतरना है। जैसे-जैसे हमारी सेवाओं में सुधार हो रहा है, लोगों की आकांक्षाएं बढ़ती जाएगी। आपको उसे पूरा करना  है। राष्ट्रीय स्तर पर हमारा विभाग  आठवें स्थान पर हैं। कुछ राज्यों ने हमारे कार्यों को अंगीकृत किया है। आपको भी अन्य  राज्यों के भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। अन्य राज्यों के कार्यों की गुणवत्ता को सीखने की जरूरत है। आप छुट्टी के दिनों में भी विभागीय कार्यों को डिजिटल माध्यमों से अवश्य सीखे। इससे आपका राजस्व संबंधी ज्ञान बढ़ेगा।  जिला पदाधिकारी आपके अभिभावक  के तौर पर हैं। 
उनका अधिक सहयोग आपको मिलेगा। आपको अंचल स्तर/क्षेत्रों में सीखने हेतु भेजा जाएगा।

इस अवसर पर प्राचार्य सह बंदोबस्त पदाधिकारी अरवल, विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि आप नए जनरेशन के पदाधिकारी हैं। आप कंप्यूटर का ज्ञान अवश्य रखें। डी०ई०ओ० के ऊपर निर्भरता कम करें। उम्मीद है कि प्रथम बैच इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर आप अपना कार्य कुशलता से कर सकें। प्राचार्य से जो भी सहयोग होगा उसे दिया जाएगा। आप अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें।  आप हमसे सीखें, हम आपसे सीखे। अच्छे वातावरण में आपका प्रशिक्षण पूरा हो, यह हमारी आकांक्षा है। अपने फील्ड में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करें तभी आप सफल हो सकेंगे। सभी कार्य टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। आप सब को सीखना होगा। और अंत में भूमि सुधार उप समाहर्ता सह कोर्स कोऑर्डिनेटर  नंदकिशोर चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area